राजनीतीराज्य समाचार

अजय जामवाल पर मुख्यमंत्री की टिप्पणी को लेकर डॉ. रमन सिंह ने जताई आपत्ति, कहा-‘ जैसे-जैसे दिन पूरे हो रहे गिर..’

Spread the love

22.08.22| भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आपत्ति जताई है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल के जैसे-जैसे दिन पूरे हो रहे हैं, उनकी भाषा का स्तर गिरता जा रहा है.

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि हंटर वाली के हंटर से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ा, अब जामवाल आए हैं, जाम देकर सबको मस्त कर चुके हैं. अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष तक बदले जा चुके हैं, जिससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा. मुख्यमंत्री बघेल ने यह बात भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर कही थी.

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री पद की मर्यादा का भी भान नहीं है, एक मुख्यमंत्री की भाषा इतनी घटिया हो सकती है, मुझे आश्चर्य होता है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button