राजनीतीराज्य समाचार

नेता प्रतिपक्ष बदले जाने पर मुख्यमंत्री बघेल ने कसा तंज, कहा -‘सबकी टिकट कटने वाली है..जितने 14 लोग बचे हैं, उन सब की टिकट कटेगी’

Spread the love

18.08.22| भारतीय जनता पार्टी में नेता प्रतिपक्ष बदले जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा हंटर वाली देख लिए अब जाम वाले आए हैं। प्रदेश अध्यक्ष बन गया अब नेता प्रतिपक्ष भी बदल गया। मैंने बधाई भी दी है, भाजपा में वरिष्ठ लोगों की उपेक्षा की गई है।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा बृजमोहन अग्रवाल,अजय चंद्राकर या शिवरतन शर्मा को उनके चेहरे देख रहे थे। धरमलाल कौशिक भी तो ओबीसी वर्ग से थे। मैंने पहले भी कहा है अब भी कह रहा हूं सबकी टिकट कटने वाली है..जितने 14 लोग बचे हैं, उन सब की टिकट कटेगी। रमन सिंह को क्यो दरकिनार किया जा रहा उनको बताना चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रमन सिंह के करीबियों को हटाने के सवाल पर सीएम ने कहा यह रमन सिंह से पूछना चाहिए उनको चले जाना चाहिए क्योंकि उनके सामने ही सबको हटाया जा रहा है।

दिल्ली जाने को लेकर सीएम बघेल ने कहा पूरे देश मे महंगाई आसमान छू रही है। अब तो दूध में भी GST लग रहा है। रेलवे में भी महंगाई 1 हजार से ज्यादा ट्रेन बंद है। अब तो कार्टून भी छप रहा है, कि गर्भ में भी बच्चा है तो कही उसका भी टिकिट तो नही लगेगा।

बारिश से फसलों के नुकसान पर मुख्यमंत्री ने कहा फसलों का आंकलन करा रहे है। पहले सूखे का आंकलन करा रहे थे। अब बारिश का आंकलन कराएंगे। जहां फसले खराब हुई है सभी कलेक्टर के माध्यम से आंकलन कराएंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button