छत्तीसगढ़राजनीती

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव राजधानी रायपुर स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचे, की पूजा-अर्चना

Spread the love
Listen to this article

20.08.22| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचे। माता रानी के दर्शन कर उन्होंने छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर मीडिया से चर्चा करते हुए अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि मां महामाया की कृपा से समृद्ध है। हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रभु राम के ननिहाल, माता कौशल्या की धरा छत्तीसगढ़ में हमारा भी जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का अवसर हमारी भाजपा सरकार को प्राप्त हुआ था। इस दौरान हमारी सरकार ने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कार्य किये।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा ने एक छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। माता रानी से आशीर्वाद लेने आया हूं। उनके आशीर्वाद से पुनः भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा में तत्पर हो ताकि राज्य एक बार फिर विकास की ओर आगे बढ़े। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मंदिर समिति के सचिव व्यास नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष विजय शंकर अग्रवाल, मुख्य पुजारी पांडे महाराज का शाल श्रीफल से सम्मान किया। मंदिर दर्शन के दौरान अध्यक्ष के साथ भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा, भाजपा रायपुर मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, रमेश ठाकुर, बृजेश पांडे, अमरजीत छाबड़ा, अविनाश देवांगन, रजनीश तिवारी, सुब्रत चाकी, नरेंद्र पटेल ,विकास अग्रवाल, सौरभ यादव ,सुनील सोनकर, गीता ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर, पुरानी बस्ती के कार्यकर्ताओं ने भी अध्यक्ष अरुण साव का स्वागत किया।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button