राज्य समाचार

22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

03.06.22, रायगढ़। 22 किलोग्राम गांजा के साथ उड़िसा के दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मां अम्बे पेट्रोल पंप मैनपुर के सामने N H- 130(c) के सामने अवैध मादक पदार्थ बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश रहे थे। मुखबीर के बताए सूचना के आधार पर थाना मैनपुर के पुलिस पार्टी द्वारा उक्त आरोपिओ को घेराबंदी कर पकड़ा गया , नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) त्रिनाथ मेहर पिता बीबक्छा मेहर 22 वर्ष निवासी जूनागढ़ कालाहांडी उड़ीसा( 2) इंद्रभूषण मेहर पिता प्रदीप मेहर 20 वर्ष निवासी ग्राम बलदिया जूनागढ़ जिला कलाहान्डी उड़ीसा के रहने वाले बताए।

जिनके कब्जे से दो थैला काले रंग का और नीले रंग को तलासी लिए जाने से कुल 22. 200 kg कीमत 220000 रुपया मादक पदार्थ गांजा पाया गया तथा एक redmi company का mobile कीमती 7000 रुपया व vivo company कीमती 6000 रूपया कुल जुमला 233000 रुपया बरामद किया गया | उक्त आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर पाए जाने से थाना मैनपुर में अपराध क्र. 54/22 धारा 20(b) एनडीपीएस एक्ट के कायम कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया|

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button