राज्य समाचार

40 किलो गांजा के साथ कोटा के तीन तस्कर गिरफ्तार

01.06.22, गरियाबंद। पुलिस ने 40 किलो गांजा के साथ कोटा के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक जिला गरियाबंद क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से गांजा, हीरा, शराब, वन्य प्राणियों के अवैध तस्करी को रोकने के लिए गरियाबंद पुलिस कप्तान जे आर. ठाकुर के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाये जा रहें हैं जिसके परिणाम स्वरूप अवैध तस्करों पर लगातार कार्यवाही हो रही है।

इसी कड़ी में मुखबिर से सूचना मिली थी कि 2 मो०सा० जिसका नम्बर RJ20-BB-6386 और RJ20-ZS- 7344 है में 3 व्यक्ति सवार होकर भूरे रंग के बैग में अवैध रूप से गांजा रखकर परिवहन करते मैनपुर की ओर से रायपुर की ओर जा रहें हैं की सूचना मिलने पर तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी के साथ मौका पहुंचकर सूचना तस्दीकी की गई मुखबिर के बताए हुलिए के मोटरसाइकिल आने पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल में रखे भूरे रंग के बैग में रखे समान के संबंध में पुछताछ किये जो संतोषप्रद जवाब नहीं दिये जिससे गवाहों के समक्ष एनडीपीएस एक्ट के निहित समस्त प्रावधानों का पालन करते हुए पंचनामा तैयार कर तलाशी कार्यवाही किया गया। उक्त बैग के अंदर प्लास्टिक के पैकेट में बंधे 04 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा मिला जिस पर थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद में अपराध क्रमांक 137/2022 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button