राज्य एव शहर

एक ही परिवार के चार लोगो का शव बरामद, खुदकुशी की आशंका

छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुक्रवार देर शाम एक व्यापारी की उसके ही घर में परिवार सहित लाशें मिली हैं। मरने वालों में 11 और 8 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। दोनों बच्चों के शव बेड पर पड़े थे। उन्हें जहर दिए जाने की आशंका है। व्यापारी का शव जमीन पर और पत्नी का फांसी से लटका हुआ मिला है। अंदेशा है कि घरेलू विवाद में बच्चों की हत्या के बाद दंपती ने खुदकुशी की है। मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बजरंग चौक निवासी पंकज जैन (45) का सीमेंट-सरिया का काम है। मकान के फर्स्ट फ्लोर में उनकी मां शारदा देवी (67) बड़े बेटे सोनल जैन के साथ रहती हैं। जबकि ग्राउंड फ्लोर पर पंकज अपनी पत्नी रुचि जैन (40), दो बच्चों बिट्‌टू जैन (11) और भय्यू जैन (8) के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम जब पंकज के भाई घर लौटे तो सभी की मौत का पता चला। उन्होंने खिड़की से देखा तो सबके शव मिले।

सूचना मिलने पर IG ओपी पॉल, एडिशनल SP कीर्तन राठौर सहित अन्य आला अधिकारी और थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। दरवाजा अंदर से बंद होने के चलते पुलिस ने उसे तोड़ा और फिर कमरे में दाखिल हुई। अंदर बेड पर दोनों बच्चों के शव पड़े हुए थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। उनके गले पर कपड़ा भी लिपटा था। पत्नी का शव पंखे से लटक रहा था। जबकि फर्श पर पंकज जैन का अर्द्धनग्न शव पड़ा था। उनके सिर पर चोट के निशान थे।

पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किसी से विवाद की बात भी सामने नहीं आ रही है। प्रथम दृष्ट्या घटना की वजह पारिवारिक विवाद दिख रही है। थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद था। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी बाहरी व्यक्ति के घटना में शामिल होने की बात सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मौके पर FSL और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button