राजनीतीराज्य समाचार

कांग्रेस पार्टी से लड़कर हम 2023 में निश्चित ही विशाल जनमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएंगे- विष्णुदेव

28.05.22| भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ परिसर में प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल कार्यकाल का 8वां वर्ष पूरा हो रहा है। भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव में सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ जनता के बीच गई थी एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास के साथ चुनाव में जनता ने हमें पुन: अपना समर्थन दिया।

जनता को विश्वास दिलाना होगा कि भाजपा प्रदेश में दे सकती है बेहतर सरकार जिससे हमारे कार्यकर्ताओं के मन में भारी उत्साह है। हमारे कार्यकर्ता खुश है तो इससे हमारी पार्टी की मजबूती और भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति लोगों के मन भारी आक्रोश व नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जनता को विश्वास दिलाना होगा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में बेहतर सरकार दे सकती है। प्रदेश सरकार के लाए काले कानून (भूपेश एक्ट) के विरोध में भाजपा का आंदोलन सफल रहा। जनता का हमें व्यापक समर्थन भी मिला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस बैठक में कुछ सुस्त नेताओं को फटकारे जाने की भी खबर है। दरअसल,लगभग हर 15 से 20 दिन में डी पुरंदेश्वरी और संगठन के बड़े नेताओं का छत्तीसगढ़ आना हो रहा है। ये नेता लगातार नेताओं से कह रहे हैं कि वो गांव-गांव जाकर सभाएं लें, लोगों से मिलें। मगर कुछ भाजपा नेता ये कर ही नहीं रहे। शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान भी डी पुरंदेश्वरी ने ऐसे नेताओं को चेताते हुए फील्ड पर जाने को कहा। विकास तीर्थ बाइक रैली 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 8वां साल पूरा हो रहा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि युवा मोर्चा विधानसभा स्तर पर विकास तीर्थ बाइक रैली निकालेगी ,केन्द्र सरकार की उलब्धियों का पर्चा बांटा जाएगा। मानसून को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से मन की बात करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रत्येक कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा किसानों सहित आमजन को मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए बूथों पर लेकर आएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम तेजी से विकास कि ओर बढ़ रहे हैं। 2023 में प्रदेश की कांग्रेस की विदाई तय है। प्रदेश के किसान व बेरोजगार युवा लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश में लूट, डकैती, अपहरण, उद्योग का रूप ले लिया है। कांग्रेस पार्टी से लड़कर हम 2023 में निश्चित ही विशाल जनमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएंगे।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बूथों को मजबूत करने का माइक्रो लेवल का कार्यक्रम करना है। गंभीरता से काम करेंगे उतना ही अच्छा रिजल्ट आयेगा। भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने 1 से 15 जून तक चलने वाले सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजना के प्रभारियों को दायित्व सौंपा। इस दौरान भाजपा के लोग लोगों को राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाया जाना जैसी बातों के बारे में बताएंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button