राजनीतीराज्य समाचार

सरगुजा कलेक्टर ने किया मैनपाट के तीन गोठानों का निरीक्षण,

Spread the love

सरगुजा कलेक्टर ने  मैनपाट के कमलेश्वरपुर, वन्दना और राजापुर गोठान का निरीक्षण किया. उन्होंने गोठान में कई संरचनाओं और बागवानी आदि के लिए उपयुक्त स्थल का चयन कर योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सरपंच, सचिव और ग्रामीणों को पेंशन, राशन, राजस्व संबंधी समस्याओं से अवगत कराया. शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने फौती नामांतरण में लापरवाही पर पटवारी को नोटिस दिया है।

कलेक्टर ने बन्दना की पटवारी सुश्री प्रेमा सिंह के द्वारा जन समस्या शिविर में प्राप्त फौती नामांतरण प्रकरण के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना जारी करने के निर्देश तहसीलदार को दिए।कलेक्टर ने सबसे पहले कमलेश्वरपुर गोठान का निरीक्षण किया।उन्होंने गोठान के बगल की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को हटाने कहा।
बन्दना गोठान के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मविशियों के लिए तीन एकड़ में चारागाह विकसित करने, अजोला टैंक बनाने तथा रीपा के तहत मल्टी ग्रेन इकाई निर्माण के निर्देश दिए।
राजापुर गोठान का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने गोठान में बड़े साइज के कदम के पेड़ लगाने तथा चारागाह में नेपियर घास लगाने के निर्देश दिए।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button