राजनीतीराज्य समाचार

ठीक नहीं कई कांग्रेस विधायकों का परफॉर्मेंस, भाजपा ने कांग्रेस पर कसा तंज

Spread the love

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों का सर्वे कराया है. बताया जा रहा है कि इस सर्वे में कई विधायकों का रिपोर्ट कार्ड ठीक नहीं मिला है. ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस टिकट वितरण में सख्त फैसले ले सकती है. सर्वे रिपोर्ट को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसा है।नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि विधायकों की परफॉर्मेंस से समझा जा सकता है कि राज्य सरकार का परफॉर्मेंस क्या होगा।

धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के अंदर विस्फोटक स्थिति बनी हुई है. जिस प्रकार से सर्वे की रिपोर्ट और रिपोर्ट को सीएम ने खुद स्वीकार किया है कि विधायकों की बहुत खराब स्थिति है.मुख्यमंत्री खुद स्वीकार चुके हैं कि इस बात की समीक्षा करने की आवश्यकता है. सीएम के प्रदेशस्तरीय दौरा कार्यक्रम से यह बात साबित हो रही है कि कांग्रेस में विस्फोटक स्थिति बनी हुई है. सीएम के दौरे से भी कोई सुधार होने वाला नहीं है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वहीं जब इस सर्वे पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ”सर्वे हुआ है, बहुत सारी जानकारी आई है. उसपे काम किया जाएगा. लगातार समीक्षा और आत्म अवलोकन करने की जरूरत है. अभी समय भी है, अपने व्यवहार से और कार्य से उसे ठीक कर सकते हैं.”

इससे पहले भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए थे. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के सर्वे में कई विधायकों के क्षेत्र से एंटी इनकंबेंसी की खबरें सामने आई थी. ऐसे में कांग्रेस के सभी विधायकों को क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे. 2023 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री खुद सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने वाले हैं. सीएम 4 मई से विधानसभा वार दौरा शुरू करेंगे

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button