राज्य एव शहर

जवानों के कैंप पर फिर हमला, नक्सलियों ने दागे बीजीएल राकेट ,जवाबी कार्रवाई से भागे नक्सली

नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले में देर रात करीब 9 बजे नक्सलियों ने अचानक सरुक्षा बलों के पोटकपल्ली कैंप पर हमला बोल दिया। नक्सलियों ने कैंप को नुकसान पहुंचाने के लिए बीजीएल राकेट दागे, लेकिन मोर्चे पर तैनात जवानों तत्काल जवाबी कार्रवाई की तो नक्सली वहां से भाग गए।

जानकारी के मुताबिक जिले पोटकपल्ली कैंप जहां रात करीब 9 बजे नक्सलियों इस जंगल से हमला कर दिया। कैंप को क्षति पहुंचाने के लिए बीजीएल बम दागे करीब 4 से 5 बम कैंप में आकर गिरे लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं तत्काल मोर्चे पर तैनात जवानों ने जवाबी कार्रवाई की तो नक्सली वहां से भाग खड़े हुए।

एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि नक्सलियों ने कैंप को नुकसान पहुंचाने के लिए बीजीएल से बम फेंके है, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। जवानों ने डटकर मुकाबला किया और नक्सली वहां से भाग गए। सुबह इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

 

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button