करियर

मैकेनिक ने किया 6 साल की बच्ची से रेप का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

 

मैकेनिक द्वारा बच्ची के साथ घिनौनी हरकत करने का मामला सामने आया है। जामुल थाना प्रभारी गौरव पाण्डेय ने बताया कि शनिवार दोपहर पीड़ित का कूलर खराब हो गया था। घर में केवल 6 साल की बच्ची और उसके पिता थे। कूलर मैकेनिक रोमी सिंह जब घऱ पहुंचा तो बच्ची को देखकर उसकी नियत खराब हो गई। उसने बच्ची के पिता को बाजार से कुछ इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स लाने के लिए कहा। पिता रोमी को कह कर गया कि वह बच्ची को देखे वह सामान लेकर आता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पिता के जाते ही रोमी बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इससे पहले की वह बच्ची के साथ अनहोनी करता पिता वापस आ गया। बच्ची को रोता देख पिता समझ गया। उसने बच्ची से पूछा तो बच्ची ने पिता को उसके बारे में बताया। इसके बाद पिता आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। जामुल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button