राज्य समाचार

शादी समारोह में खून-खराबा : शराब के लिए मांगे पैसे, इंकार किया तो जमकर की मारपीट

Spread the love

कोरबा जिले के बाल्को नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलगरी बस्ती में मारपीट का मामला सामने आया है। शादी समारोह में कुछ बदमाशों ने घुसकर शराब पीने के लिए पैसों की मांग की, पैसे नहीं देने पर 30 बदमाशों ने मिलकर सभी के साथ जमकर मारपीट की।

घटना में कई लोगों के सिर फूट गए, कई महिलाएं भी घायल हुई हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बाल्को नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलगरी बस्ती में विजय प्रजापति नामक व्यक्ति के यहां उसके बहन की शादी होने वाली थी। बारात आने से पहले तेल चढ़ाने की रस्म पूरी की जा रही थी। पास में ही एक ही स्थान पर आयोजित विवाह समारोह में लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। जबकि विजय प्रजापति के यहां साउंड बॉक्स बज रहा था। उसी दौरान कई लोग विजय के घर पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। जिस पर विजय ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इंकार करने पर शादी पर घुसे 30 बदमाशों ने मारपीट शुरू पर दी। अफरा-तफरी मच गई सभी लोग इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे। घटना में विजय,पदमा, संजय सहित 7 लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button