राष्ट्रीय खबरें

पार्लियामेंट के अंदर ऑनलाइन शॉपिंग करती दिखी महिला नेता, खरीद रही थी जींस-टॉप

दुनिया में डेमोक्रेटिक देशों में लोग अपनी सरकार खुद चुनते हैं. सरकार को लोगों के चुने रिप्रेज़ेंटेटिव चलाते हैं. ऐसे में उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वो लोगों की जिम्मेदारी उठाए. उनकी समस्या सुने और उसके हिसाब से काम करे. लेकिन कई नेता चुन लिए जाने के बाद गैरजिम्मेदार हो जाते हैं. ऐसे में डेमोक्रेटिक देशों में एक ऑपोजिशन पार्टी भी होती है जो सरकार की हर हरकत पर नजर रखती है. मलेशिया में हाल ही में एक महिला सांसद को सदन के अंदर ऑनलाइन शॉपिंग करते पकड़ा गया. इसकी तस्वीर ऑपोजिशन पार्टी के नेता ने ट्विटर पर शेयर कर दी.

28 फरवरी को पूर्व एमपी वी चू केओंग ने ट्विटर पर गाजी बूटा नाम की महिला सांसद की एक तस्वीर शेयर की थी. इसमें बूटा अपने लैपटॉप पर जींस और टॉप देखती नजर आई. ट्वीट में सांसद पर आरोप लगा कि वो मुफ्त की सैलरी ले रही है. क्यूंकि को काम तो कर नहीं रही है. पार्लियामेंट की कार्यवाई के दौरान ये ऑनलाइन शॉपिंग कर रही थी. साथ ही पूर्व एमपी ने लिखा कि अब पार्लियामेंट सर्कस बन चुका है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

देखते ही देखते ये तस्वीर वायरल हो गई. ट्विटर के बाद इस पोस्ट को फेसबुक पर भी शेयर कर दिया गया. इस पोस्ट पर पूर्व प्रधानमंत्री दातुक सेरी नजीब रज़ाक की भी नजर पड़ी. उन्होंने भी इस पोस्ट को रीशेयर कर दिया. उन्होने महिला सांसद के मजे लेते हुए लिखा कि हो सकता है वो अपनी सरकार के बाद चीजों की कीमत में आई बढ़त देख रही हो. इस मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि महिला सांसद की जान आफत में पड़ गई. चौतरफा विरोध के बाद उसे अपनी सफाई में उतरना पड़ा.

महिला सांसद ने सफाई में कहा कि वो मात्र उसके लैपटॉप पर आए ऐड की झलक है. वो काम ही कर रही थी. लेकिन तभी इस शॉपिंग साइट का ऐड उसके लैपटॉप पर खुल गया. तभी किसी ने इसकी तस्वीर खींच कर गलत तरीके से इसे शेयर कर दिया. उसने तस्वीरों को शेयर करने वालों पर अटैक करते हुए लिखा कि उनके पास सरकार के खिलाफ कुछ नहीं है. ऐसे में वो इस तरह की फ़ालतू चीजों को मुद्दा बनाकर अपने साथ-साथ अन्य लोगों का समय बर्बाद कर रहे हैं. हालांकि, लोग अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं और सांसद को सदन में काम करने की सलाह दे रहे हैं. (news18.com)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button