राज्य समाचार
नाबालिगों ने गला रेतकर की 65 वर्षीय महिला की हत्या
बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ में 65 वर्षीय महिला की हत्या के आरोप में चार नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिगों ने पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिए था। ये मामला ग्राम कौहा जुनवनी का है। मिली जानकारी के मुताबिक, बिलाईगढ़ जिले के ग्रांम कौहा जुनवनी में चार नाबालिगों ने एक 65 वर्षीय महिला की हत्या की थी। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जिसके कारण नाबालिगों ने महिला की जान ली थी। हत्या के बाद 50 हजार से अधिक रुपए भी लूट भागे थे। नाबालिगों ने महिला की हत्या गला रेत कर की थी। मृतिका का नाम समारीन बाई बताया जा रहा है। मामले की सूचना सलिहा पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर चार नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
