राज्य एव शहर

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को लेकर कलेक्टर के बयान से स्थानीय कांग्रेसी में नाराजगी

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के खिलाफ एक भाजपा पार्षद द्वारा लगाए गए जमीन संबंधी आरोप को लेकर सियासत तेज होती दिखाई दे रही है। सरगुजा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव करने का ऐलान किया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा पार्षद की शिकायत पर कलेक्टर के बयान को स्थानीय कांग्रेसी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के खिलाफ मान रहे हैं। जिला कांग्रेस के प्रवक्ता आशीष वर्मा ने बताया कि कलेक्टर के गैर जिम्मेदाराना बयान से स्थानीय कांग्रेसियों में आक्रोश है। कांग्रेसियों का मानना है कि एनजीटी के फैसले के बाद भी कलेक्टर को ऐसा बयान नहीं देना था। कांग्रेसियों का कहना है कि सरगुजा कलेक्टर विपक्ष के एजेंट की भूमिका में काम कर रहे हैं। आइए आपको सुनाते हैं, आखिर सरगुजा कलेक्टर ने ऐसा कहा क्या, जिससे महल खेमे के कांग्रेसी नाराज हैं

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button