राज्य समाचार
कुलपति नियुक्ति विवाद पर भूपेश की खरी-खरी
रायपुर, 19 फरवरी। कुलपति नियुक्ति विवाद पर सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को राज्यपाल पर निशाना साधा। उन्होंने राज्यपाल को नसीहत दी है कि वो राजनीति करना बंद करें।
उत्तरप्रदेश रवाना होने से पहले इंदिरा गांधी कुलपति नियुक्ति विवाद पर श्री बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग मांग कर रहे हैं, यह गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल-फिलहाल जितनी भी नियुक्तियां हुई हैं, वो छत्तीसगढ़ के नहीं हैं।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
सीएम ने पूछा कि क्या छात्र राज्यपाल के समक्ष अपनी बात नहीं रख सकते हैं? उन्होंने राज्यपाल के बयान पर कहा कि उन्हें राजनीति करना बंद करना चाहिए, यह दुर्भाग्यजनक है। यह छत्तीसगढ़ के हित में नहीं है।
Live Cricket Info