राज्य समाचार
बिलासपुर : तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत
बिलासपुर। गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लखनवाही निवासी दो बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हुई है, त्यौहार के दिन हुए इस हादसे से गांव में शोक का माहौल है। गौरेला पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। मरवाही ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोडखर्रा के लखनवाही गांव में रहने वाली 7 वर्षीय अंजलि राठौर और खुशी धुर्वे शनिवार को स्कूल से लौटी, और घर से खेलने निकली।
इसके बाद दोनों रात तक नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, तो देर रात दोनों का शव तालाब में मिला। ग्रामीणों का कहना है, शायद बच्चियां स्कूल से आने के बाद खेलने या शौच के लिए गई होंगी, एक बच्ची का पैर फिसला जिससे वह डूबने लगी, वहीं दूसरी बच्ची ने उसे बचाने की कोशिश की, परंतु बचा नहीं सकी और खुद भी डूब गई होगी।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
