राज्य एव शहर

साफ पानी पीने को तरस रहे होस्टल के छात्र बैठे सड़क पर

रायपुर । पं रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय कैंपस अंतर्गत आज़ाद छात्रावास के छात्र अपनी समस्याओं से परेशान होकर कैंपस गेट पर ही बैठ गए. विगत कई महीनों से अपनी परेशानियों को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन के चक्कर काट कर छात्र परेशान हो रहे है।
आज़ाद छात्रावास के छात्रों ने बताया कि विगत 3 दिनों से पीने के साफ पानी के लिए तरस रहे हैं, 3 दिनों से पीने का पानी उपलब्ध नही है। कई बार विश्वविद्यालय प्रबंधन को इस बारे में जानकारी दी गई परन्तु कोई कार्यवाही नही होने से परेशान छात्र रविवार को आज सड़क पर ही बैठ गए एवं कुछ समय के लिए आवागमन अवरुद्ध हो गया ।
बाद में विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से ऐ.के.श्रीवास्तव एवं सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराने की कोशिश की!प्रबंधन की ओर से सोमवार तक सभी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button