राज्य समाचार
राज्य स्तर पर स्थानांतरण की तिथि 23 अगस्त तक बढ़ी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 27 जून को जारी स्थानांतरण नीति, वर्ष 2019 की अवधि में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। राज्य स्तर पर स्थानांतरण की अवधि 15 जुलाई से 14 अगस्त तक निर्धारित की गई थी। जिसे बढ़ाकर अब 15 जुलाई से 23 अगस्त तक कर दिया गया है। इसी तरह स्थानांतरण के क्रियान्वयन की स्थिति को वेबसाइट में अपलोड करने की तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 7 सितम्बर कर दिया गया है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज आदेश जारी कर दिया गया है। स्थानांतरण नीति की शेेष शर्तें यथावत रहेंगी।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now