राष्ट्रीय खबरें

पंजाब सीएम की पत्नी हुई ऑनलाइन ठगी की शिकार, 23 लाख का लगा चूना

Spread the love

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर के साथ 23 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने फोन पर खुद को बैंक प्रबंधक बताते हुए धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि पटियाला से कांग्रेस सांसद कौर के साथ यह धोखाधड़ी की घटना कुछ दिन पहले हुई। पुलिस ने कहा कि ठग को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि फोन कॉल की पड़ताल के बाद झारखंड के रांची से पंजाब पुलिस की एक टीम ने जालसाज को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने कहा कि कौर को कुछ दिन पहले एक फोन आया था जब वह संसद सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में थीं।
खुद को एक राष्ट्रीयकृत बैंक का प्रबंधक बताते देते हुए, कॉल करने वाले व्यक्ति ने कौर से कहा कि उन्हें उनका वेतन जमा करने के लिए उनके बैंक खाते की जानकारी चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि आखिरकार वह सांसद की खाता संख्या, एटीएम पिन, सीवीसी नंबर और एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त करने में सफल रहा।
पुलिस ने बताया कि कौर को तब एक एसएमएस के जरिए पता चला कि उनके खाते से 23 लाख रुपये की राशि निकाली गई है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।
पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने बुधवार को कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पंजाब पुलिस की एक टीम उसे झारखंड से ला रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button