राज्य समाचार
छावनी पानी टंकी में छात्र की मिली लाश, हत्या की आशंका
भिलाई। छावनी पानी टंकी में बुधवार सुबह दसवीं कक्षा के छात्र की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। छात्र की लाश को पानी टंकी से बरामद करने के बाद जामुल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र सूरज शिंदे बिजली नगर छावनी का रहने वाला है। उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट एक दिन पहले परिजनों ने जामुल थाने में दर्ज कराई थी। आज तड़के सुबह मंगल बाजार छावनी पानी टंकी में लाश मिलने परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल हो गया है।
जामुल टीआई धर्मानंद शुक्ल ने बताया कि छात्र की गुमशुदगी रिपोर्ट की आधार पर तलाश शुरू की गई थी। मृतक छात्र के गले और हाथ में कटने के निशान मिले हंै। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है। छात्र के शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now