राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग जारी कर सकता है लू अलर्ट

पारा राजधानी, बिलासपुर-राजनांदगांव में पारा 45 डिग्री पार

छत्तीसगढ़ में लगातार गर्मी बढऩे लगी है। जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं। बुधवार को रायपुर का तापमान शहर में 44.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। जिसके कारण मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट जारी कर सकता है।
रायपुर। सूरज की तपिश से राजधानी सहित प्रदेश में हर दिन पारा चढ़ रहा है। सुबह आठ बजे से ही गर्मी चुभने लगती है। दोपहर में तो सूरज मानो आग उगलता है। तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शहर में तापमान 45.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। बुधवार की तुलना में तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 45.4 डिग्री दर्ज किया गया।
ग्रामीण इलाकों में गर्मी के साथ लू का भी प्रभाव है। देश के पश्चिमी हिस्से से आ रही गर्म हवा के चलते प्रदेश में गर्मी की ऐसी स्थिति बनी है। राजधानी रायपुर में शाम को हवा में नमी घटकर 15 फीसदी से कम रह गई। मौसम विभाग के अनुसार तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो शुक्रवार को प्रदेश में कुछ जगह लू चल सकती है।
तापमान में जिस हिसाब से लगातार बढ़ोत्तरी हुई, उस लिहाज से अब लू की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा। इसी तरह लगातर बढ़ोत्तरी होती रही, तो मई के अंतिम सप्ताह में शहर का अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। राजधानी में भीषण गर्मी से दोपहर में भीड़-भाड़ वाले इलाके में सन्नाटा पसरने लगा है। बाजारों से भीड़ नदारद रहती है। शाम छह बजे के बाद ही चहल-पहल बढऩे लगती है। फ ोनी तूफान का असर खत्म होते ही प्रदेश के ज्यादातर जगह अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार चला गया है। बुधवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 45 और रायपुर में 44.30 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीजन में कल पहली बार राजधानी का पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा।
मौसम विज्ञानी पीएल देवांगन ने बताया कि मप्र और महाराष्ट्र से गर्म हवा आ रही है। इससे तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर छत्तीसगढ़ से लेकर उत्तर कर्नाटक तक द्रोणिका बनी हुई है, साथ ही बंगाल की खाड़ी से हल्की नमी भी आ रही है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button