राज्य समाचार

दिल्ली पब्लिक स्कूल भिलाई के नीलांश काबरा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया

Spread the love

दिल्ली पब्लिक स्कूल भिलाई के कक्षा दसवीं में अध्ययनरत नीलांश काबरा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त कर अपने स्कूल को गौरांन्वित किया है नीलांश काबरा न केवल कक्षा दसवीं की परीक्षा में अच्छे अंकों से सफल रहे हैं बल्कि कक्षा नवमी में भी 98.8 प्रतिशत अंक लाकर पूरे स्कूल में प्रथम स्थान साथ प्राप्त किए थे । नीलांश शुरू से मेधावी छात्र रहे हैं तथा खेल के प्रति भी उनकी विशेष रुझान है । तैराकी में देश एवं प्रदेश के कई जिलों की प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने स्कूल का नाम रोशन किए हैं नीलांश अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों अपनी माता श्रीमती रचना काबरा असिस्टेंट प्रोफेसर रूंगटा कॉलेज भिलाई एवं पिता श्री दीपांशु काबरा को दिया है जो भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी होकर वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button