राज्य समाचार

मंत्री अकबर संभालेंगे विधि विभाग का प्रभार सरकार ने राजपत्र में किया प्रकाशन

रविंद्र चाैबे हैं बीमार, लखनऊ में हो रहा है इलाज

Spread the love

रायपुर। सरकार के मंत्री रविंद्र चाैबे के विधि विभाग का प्रभार मंत्री मोहम्मद अकबर को साैंपा गया है। राज्य शासन ने इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। श्री चाैबे करीब पखवाड़ा पहले यूपी में चुनाव प्रचार अभियान के दाैरन गंभीर रुप से बीमार हो गए थे। उन्हें दिल का दाैरा पड़ा है। श्री चाैबे का इलाज लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में किया जा रहा है। इधर श्री चाैबे की अस्वस्थता के कारण उनके विभाग का कामकाज प्रभावित न हो इसलिए सरकार ने उनके विधि विभाग का दायित्व श्री अकबर को साैंपा है। वे अपने सभी विभागों के साथ-साथ श्री चाैबे के विधि विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button