राज्य समाचार

चलती कार में टिकटॉक वीडियो बनाते समय चली गोली, युवक की मौत

Spread the love

देश की राजधानी दिल्ली के बाराखंबा इलाके में रंजीत सिंह फ्लाइओवर के नजदीक शनिवार रात कार सवार युवक की गोली लगने से मौत हो गई। युवक के साथ कार में बैठे उसके दोनों दोस्तों के मुताबिक सेल्फी लेते वक्त गलती से गोली चली थी। पुलिस ने दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय सलमान रात करीब साढ़े 9 बजे अपने दोस्तों के साथ घर से गाड़ी लेकर इंडिया गेट जाने के लिए निकला था। वारदात के समय तीनों कार में सवार थे। सलमान गाड़ी चला रहा था, सोहेल उसके बगल वाली सीट पर और आमिर पीछे की सीट पर बैठा हुआ था।
सोहेल ने पुलिस को बताया कि वे वीडियो बना रहे थे। इस दौरान उसने सलमान को अपनी पिस्टल दिखाई। सलमान उसे हाथ में लेकर देखने लगा, तभी अचानक कार उछली और गोली चल गई। इलाके के ज्वाइंट कमिश्नर आनंद मोहन ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर देसी पिस्टल बरामद कर ली गई है।
दोस्तों का कहना है कि जब हमलोग इंडिया गेट जान के लिए निकले थे। रंजीत सिंह फ्लाइओवर के समीप पहुंचे तो टिकटॉक वीडिया बना रहे थे। इस दौरान ही कार उछली और गोली चल गई जो सलमान को जा लगी। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button