राज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे को पड़ा दिल का दौरा, लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती

चौबे की हालत गंभीर होने से उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाने की चल रही तैयारी

Spread the love

लखनऊ। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे को शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ा है। वे यूपी में लोकसभा के चुनाव प्रचार के सिलसिले में लखनऊ में थे। उन्हें तुरंत सहारा अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां हालत नाजुक होने से उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही है। जब उनकी तबितय खराब हुई उस वक्त उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी थे।
चौबे शुक्रवार को चुनाव प्रचार के सिलसिले में रायबरेली और अमेठी के दौरे पर थे। देर शाम वे मुख्यमंत्री बघेल के साथ लखनऊ लौटे थे। तब उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। शनिवर तड़के उन्होंने बैचेनी की शिकायत की और फिर बेहोश हो गये। तब बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडेय उनके साथ ही मौजूद थे। उन्हें फौरन वहां एडमिट कराया गया। फिलहाल वे आईसीयू में हैं। छत्तीसगढ़ के साजा विधानसभा से विधायक रविंद्र चौबे कांग्रेस पार्टी में बेहद कद्दावर नेता माने जाते हैं। वे आठ बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। फिलहाल वे कृषि मंत्री और संसदीय कार्यकमत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button