राज्य एव शहर

बिल्डर की बहू को मोबाइल पर अश्लील मैसेज, कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर । लेनदेन का आपसी विवाद नहीं सुलझने पर एक कारोबारी ने शहर के एक बड़े बिल्डर की बहू को उसके मोबाइल पर करीब सालभर अश्लील और डराने वाला मैसेज भेजता रहा। परेशान बहू ने इसकी शिकायत पुलिस में करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर पुलिस कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में लगी है।
सरस्वती नगर पुलिस के मुताबिक सिंधी कालोनी कटोरातालाब निवासी कारोबारी अर्जुनदास वासवानी और चौबे कालोनी के एक बड़े बिल्डर विमल जैन का पिछले कुछ समय से लेनदेन विवाद चल रहा है। कारोबारी ने पिछले साल बिल्डर और उसके पुत्रों के खिलाफ पुलिस में ठगी का मामला दर्ज कराया था। इतना ही नहीं, कारोबारी अर्जुनदास एक मई 2018 से 8 अप्रैल 2019 तक बिल्डर की बहू को उसके मोबाइल पर अश्लील और डराने वाला मैसेज भेजता रहा, जिससे वह परेशान हो गई।
पुलिस का कहना है कि बहू ने बीती रात व्हाट्सअप पर अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत पुलिस में की। पुलिस इस मामले में आरोपी कारोबारी की तलाश में जुटी है। पुलिस की टीम उसके घर व अन्य ठिकानों तक भी पहुंची थी, पर वह नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि जहां भी आरोपी कारोबारी की जानकारी मिलेगी, पुलिस उसे पकड़कर थाने तक लेकर आएगी। आपस में लेनदेन विवाद पर बहू को अश्लील मैसेज भेजने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button