राज्य समाचार

हमने कर्मयोगी कार्यकर्ता खोया – डॉ रमन सिंह

Spread the love

रायपुर। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रीकर के निधन पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक कर्मयोगी कार्यकर्ता को खोया है। उनकी वैचारिक विशालता सामाजिक जीवन में कार्य करने वालों को सदैव पे्ररित करती रहेगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर पार्रीकर हमेशा राष्ट्रवाद के उपासक के तौर पर सदैव याद किये जायेंगे। उनका राजनीतिक जीवन में योगदान हम सबके स्मृतियों में रहेगा।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पार्रीकर का जीवन समाज में समता के लिए विषम पस्थितियों से लडऩे को समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री पद व रक्षामंत्री के पद को सुशोभित करते एक आदर्श स्थापित की है। वे हम सबके बीच प्रेरक पुण्यात्म के तौर पर सदैव चिर स्थाई रहेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश कार्यालय प्रभारी, सुभाष राव व महामंत्री संतोष पाण्डे, डॉ. सुभाऊराम कश्यप, गिरधर गुप्ता, प्रवक्ता शिवरतन शर्मा, सच्चिदानंद उपासने, श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव, भूपेन्द्र सवन्नी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button