राज्य समाचार

मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 9 से 14 अप्रैल तक

8600 से अधिक प्रशिक्षार्थी भाग लेंगे

बिलासपुर 26 मार्च 2019। लोकसभा निर्वाचन 2019 अंतर्गत द्वितीय रेण्डमाईजेशन पश्चात बिलासपुर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों हेतु मतदान दलों का प्रशिक्षण बिलासपुर में 9 से 14 अप्रैल तक आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में 8 हजार 623 प्रशिक्षार्थी भाग लेंगे। 
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24 मरवाही के मतदान दलों को पंडित देवकीनंदन न.नि.कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला तिलक नगर बिलासपुर में 9 अप्रैल से 13 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 25 कोटा के मतदान दलों को शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय जीडीसी बिलासपुर में 9 अप्रैल से 13 अप्रैल तक, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 28 तखतपुर के मतदान दलों को सीएमडी कालेज लिंक रोड बिलासपुर में 9 अप्रैल से 14 अप्रैल तक, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 29 बिल्हा के मतदान दलों को बर्जेश मेमोरियल गल्र्स हायर सेकेण्डरी स्कूल बिलासपुर में 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 30 बिलासपुर के मतदान दलो को बर्जेश इंग्लिश सीनियर सेकेण्डरी स्कूल बिलासपुर में 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 31 बेलतरा के मतदान दलों को शहीद अविनाश शर्मा कन्या शाला नूतन चैक सरकण्डा बिलासपुर में 9 अप्रैल से 13 अप्रैल  तक तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 32 मस्तूरी के मतदान दलों को शासकीय ई.राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय बिलासपुर में 9 अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह सभी प्रशिक्षण निर्धारित तिथियों को प्रतिदिन प्रातः 10.30 से शाम 5.30 बजे तक होगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button