राज्य एव शहर

आईसीयू में एडमिट युवक अचानक हो गया गायब, अस्पताल का सीसीटीवी भी खराब

रायपुर। राजधानी के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने आया युवक बुधवार तड़के आईसीयू से गायब हो गया। अस्पताल का सीसीटीवी खराब के होने के चलते युवक कैसे गायब हुआ इसका सुराग नहीं मिल पाया। परिजनों ने थाने में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रायपुर के मित्तल अस्पताल से 19 वर्षीय राजकुमार खलको मंगलवार को परिजनों के साथ इलाज कराने आया था। उसकी बीमारी को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया था। बुधवार तड़के 4 बजे के करीब वो आईसीयू में नहीं था। उसकी गैरमौजूगी की खबर सुनते ही अस्पताल के स्टाफ ने पूरे अस्पताल में उसे खोजना शुरू कर दिया। उसके नहीं मिलने पर सीसीटीवी चेक करने की बात हुई। पर सीसीटीवी खराब होने से परिजन निराश हो गए और आखिरकार पंडरी थाने में जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button