राज्य एव शहर

हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट में प्रशिक्षण योजनांतर्गत आवेदन 12 तक

बेमेतरा। अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक/युवतियों के लिए ’’हॉस्पिटैलिटी (Guestship) एवं होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण’’ योजना अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाना है। वर्ष 2023-24 के लिये हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट में करियर बनाने की आकांक्षा रखने वाले प्रदेश के युवक/युवतियों से 12 जुलाई 2024 समय शाम 05ः00 बजे तक पुनः आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा सकता है। आवेदन पत्र का प्रारूप, नियम तथा शर्ते विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक द्वारा अथवा अधोहस्ताक्षरकर्ता कार्यालय में उपस्थित होकर जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि एवं समय पश्चात प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

उपरोक्त प्रशिक्षण अंतर्गत कुल 100 छात्र/छात्राओं (अभ्यर्थियों) को लाभान्वित किया जायेगा। बजट उपलब्धता के आधार पर लक्ष्य परिवर्तनशील होगा। यह प्रशिक्षण पूर्णकालिक होगा एवं प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण अवधि में अन्यत्र किसी नियमित पाठ्यक्रम अथवा नौकरी/ व्यवसाय करने की अनुमति नहीं होगी। प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण व्यय विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण आवासीय है। प्रशिक्षण में छात्रावास एवं मेस की सुविधा भी निःशुल्क होगी। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण देने वाली संस्था द्वारा जॉब प्लेसमेंट की प्रक्रिया से प्रशिक्षण से संबंधित जॉब भी उपलब्ध करायी जायेगी। शेष पूर्व की भांति यथावत होंगी।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button