सीवरेज के बाद अब न्यायधानी पर अमृत मिशन का दंश गड्ढे में पाइप कनेक्शन जोड़ रहे दो मजदूर मिट्टी में दबे, एक की मौत
अमृत मिशन के अंतर्गत अशोक नगर में हो रहा है काम, निगम व प्रोजेक्ट अफसरों की लापरवाही से हुआ हादसा
बिलासपुर। अमृत मिशन के तहत पाइप लाइन डालने के लिए अशोक नगर में खुदाई का काम चल रहा है। रविवार को यहां खुदाई के बाद करीब सात फीट गड्ढे में उतर कर दो मजदूर पाइप कनेक्शन का काम कर रहे थ्ो। इसी दौरान मिट्टी का ढेर भरभराकर गिर गया। इसमें दोनों मजदूर दब गए। घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया। उसे सिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
अमृत मिशन के अंतर्गत 245 करोड़ की लागत से शहर को पानी पिलाने खूंटाघाट बांध से पाइप बिछाने का काम चल रहा है। बिरकोना से जलसो तक पाइन लाइन बिछ गई है। अशोक नगर में काम भी शुरू हो गया है। सीवरेज की तर्ज पर यहां खोदाई का काम चल रहा है। रविवार को दोपहर करीब 12.3० बजे खोदे गए गड्ढे में पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था। दो मजदूर गड्ढे में उतरकर काम कर रहे थ्ो। इस दौरान आसपास की मिट्टी मजदूरों के ऊपर गिर गई। इसमें दो लोग दब गए। इस माजरे को वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। तत्काल जेसीबी की मदद से मजदूरों पर गिरी मिSी को निकालने का काम शुरू किया गया। किसी तरह दोनों को बाहर निकाल कर सिम्स लाया गया। यहां एक मजदूर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल दूसरे मजदूर को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
Live Cricket Info