खेल

सोफिया हयात ने विराट और रोहित के साथ अपने रिश्तो के बारे में खुलकर बोला

Spread the love

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा की जिंदगी में खलबली मचाने के बाद सोफिया हयात एक बार फिर चर्चा में है। इस बार सोफिया रोहित को लेकर नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली पर किए विवादित ट्वीट की वजह से सुर्खियों में है।
सोफिया के सोशल अकाउंट से रोहित शर्मा और विराट कोहली से जुड़े कई पर्सनल और विवादित ट्वीट किए गए हैं। ट्वीट वायरल होने के बाद सोफिया ने एक वीडियो शेयर कर इन सभी ट्वीट को गलत और फोटोशॉप किया हुआ बताया है।
बता दें कि, सोफिया हयात के सोशल अकाउंट से विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए कुछ आपत्तिजनक ट्वीट किए गए हैं। ट्वीट के अलावा विराट और रोहित के साथ सोफिया के फोटो भी खूब वायरल हो रहे हैं।
इन फोटो और ट्वीट पर लोग कमेंट कर विराट कोहली और रोहित शर्मा को भारतीय टीम से सस्पेंड करने की डिमांड कर रहे हैं। इस बीच सोफिया ने अपने सोशल अकाउंट से वीडियो पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सोफिया ने कहा है कि, ये सभी ट्वीट एडिट और फोटोशॉप किए हुए हैं इनका सच से कोई लेनादेना नहीं है।
सोफिया ने कहा है कि, ‘कृपया उन ट्वीट पर विश्वास न करें क्योंकि ये सच नहीं है। जो लोग इन बातों पर भरोसा कर विराट को टीम से सस्पेंड करने की बात कह रहे हैं वे मूर्ख है। विराट कोहली के साथ मेरा कभी कोई रिश्ता नहीं रहा है।
ये सच है कि मैं और रोहित रिलेशनशिप में थे लेकिन कुछ वक्त बाद ही हमारा ब्रेकअप हो गया था। रोहित और अपने रिश्ते को लेकर मैं पहले ही बता चुकी हूं। कृपया इस तरह के कमेंट न करें।’

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button