राज्य एव शहर

वन अफसर की जहर खाने से मौत, जहर सेवन का कारन अज्ञात

10.02.23| छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम कोरर में पदस्थ वन अफसर कृष्णा इरघट की जहर खाने से मौत हो गई। उन्होंने गुरुवार को किन्ही कारणों से अपने निवास में जहर खा लिया था। इसके बाद तबियत बिगड़ने पर उसे तत्काल उसे इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे रामकृष्ण अस्पताल रायपुर ले जाया जा रहा था। इस दौरान रेंजर ने धमतरी और रायपुर के बीच दम तोड़ दिया।

सीसीएफ ने बताया कि, पूरी आशंका है कि किसी कारणवश रेंजर इरघट ने जहर खुरानी की है। उनके अनुसार मौके पर जहर की बोतल या कुछ और नहीं मिला है। रेंजर इरघट कांकेर जिले के ही निवासी थे। रायपुर में पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक ग्राम कापसी लाया जाएगा। यहां उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button