राज्य समाचार

डॉ रमन सिंह भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद रायपुर लौटे

Spread the love

रायपुर। भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे डॉ रमन सिंह का एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। डॉ रमन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है, उस जिम्मेदारी को वो पूरा करेंगे, संगठन में जो भी जिम्मेदारी मिली उसे ईमानदारी के साथ पूरा किया।
लोकसभा की 11 सीटों को कैसे जीतें, कार्यकर्ताओं का मनोबल कैसे बढ़ाएं और संगठन स्तर पर भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत कैसे करें, इसकी तैयारी करेंगे और जनता के बीच काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी है, ऐसे में में नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन जल्द कर लिया जाएगा।
वहीं केंद्र में जाने को लेकर उन्होंने कहा कि अभी वो विधायक हैं, विधायक के नाते अभी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। संगठन में जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे पूरा करेंगे, अभी लक्ष्य लोकसभा का है, कैसे हम 11 में से 11 सीटें जीतें इस पर पर काम करेंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button