राष्ट्रीय खबरें
भारतीय रेलवे में 13000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती
दसवीं पास अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय रेलवे विभिन्न श्रेणी के कुल 13,487 पदों पर बंपर भर्तियां करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये नियुक्तियां जूनियर इंजीनियर, डिपो मेटेरियल सुपरिटेंडेंट समेत अन्य पदों पर होंगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी 2019 तक करना होगा, जबकि पूर्ण रूप से भरे फॉर्म को सात फरवरी तक सब्मिट किया जा सकता है।
दसवीं पास अथवा इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा अधिकतम 33 वर्ष है। वेबसाइट (www.rrbdv.in) पर लॉगइन करके आवेदन किया जा सकता है। कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट, प्रमाण पत्र सत्यापन और मेडिकल टेस्ट से चयन होगा। आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार 500 और 250 रुपये है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info