राजनीतीराज्य एव शहर

कैसी हो सकती है अगली सरकार जकां, बसपा व भाकपा की बैठक 5 को

रायपुर। छत्तीसगढ़ की चौथी सरकार किसकी होगी, कैसी होगी का पूर्वानुमान लगाने समेत अन्य मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी संयुक्त गठबंधन की बैठक 5 दिसंबर को राजधानी रायपुर में होने जा रही है। बैठक का स्थान तय होना बाकी है।
जोगी परिवार के गोवा से छुट्टियां मनाकर कल रायपुर लौटने के बाद छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस एवं बहुजन समाज पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है। इस चुनाव में जिस तरह भाजपा एवं कांग्रेस के बीच कांटे का संघर्ष रहा है, उससे जनता कांग्रेस एवं बहुजन समाज पार्टी गठबंधन मानकर चल रहा है कि सरकार बनाने में उसकी भूमिका निर्णायक हो सकती है। गठबंधन का यह भी मानना है 12 से 15 सीटों पर उसने अच्छी फाइट की। सारे अहम् मुद्दों पर बातचीत करने गठबंधन के सारे बड़े नेता 5 तारीख को रायपुर में बैठक करने जा रहे हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button