राज्य एव शहर

तेज रफ्तार वाहन पलटी, 23 मजदूर घायल, 5 गंभीर

रायपुर। मंदिरहसौद थाना क्षेत्र के ग्राम पलौद मोड़ के पास गुरुवार की सुबह 11 बजे एक तेज रफ्तार डीआई वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार 40 मजदूरों में से 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा
ग्राम गुल्लू से सभी मजदूर डीआई वाहन में सवार होकर रायपुर की तरफ ललित महल में काम करने जा रहे थे। जैसे ही डीआई वाहन ग्राम पलौद मोड़ के पास पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे अनियंतित्रत होकर वाहन सड़क किनारे जाकर पलट गई। बताया जाता है कि डीआई में 40 मजदूर सवार थे। इनमें से 23 मजदूरों को चोट आई है, वहीं 5 मजदूरों की हालत गंभीर है जिसे उपचार के लिए आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक के ऊपर जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।
घायलों का हाल जानने अंबेडकर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
सड़क दुर्घटना में घायल हुए 21 लोगों का हाल जानने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और विधायक सत्यनारायण शर्मा अम्बेडकर अस्पताल पहुंचे हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने सभी घायलों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button