राज्य समाचार
बीजापुर : CRPF कैंप में जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में स्थित सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन के कैंप में शुक्रवार को एक जवान ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बैरक में जवान ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार की सुबह साथियों ने जवान का शव फांसी पर झूलता देखा और इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। बटालियन के कमांडेंट विनय चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक जवान का सुरजीत चंद्र राय था और वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। जवान ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now