15/04/2026

गोवा में दो कांग्रेस विधायकों ने दिया इस्तीफा , भाजपा में होंगे शामिल

0

गोवा में कांग्रेस को झटका लगा है। पार्टी के दो विधायकों ने मंगलवार को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करने के बाद इस्तीफा दे दिया। दोनों आज बीजेपी में शामिल होंगे।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के बाद सुभाष शिरोडकर ने कहा कि हम आज बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों दो से तीन और विधायक हमारे साथ आ सकते हैं।
इससे पहले कांग्रेस के दो विधायक दयानंद सोप्ते और सुभाष शिरोडकर सोमवार की देर रात दिल्ली रवाना हुए थे। ऐसी अटकलें थीं कि सोप्ते और शिरोडकर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने एजेंसी पीटीआई से कहा था कि दोनों कांग्रेस के विधायक पार्टी से मंगलवार को इस्तीफा देने जा रहे हैं और वे बीजेपी में शामिल होंगे।
बता दें कि अभी तक कांग्रेस के गोवा में 16 विधायक थे। लेकिन दो के इस्तीफा देने के बाद पार्टी में विधायकों की संख्या घटकर 14 हो गई है। वहीं, बीजेपी के पास गोवा में 14 विधायक हैं।
कांग्रेस नेता का दावा, गोवा में भाजपा को तोड़ना चाहते थे विश्वजीत राणे
इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ए चेल्लाकुमार ने दावा किया कि गोवा की भाजपा सरकार में मंत्री विश्वजीत राणे अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में सत्ताधारी गठबंधन को तोड़कर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे। बहरहाल, राणे ने इस दावे को सिरे से खारिज किया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News