April 24, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
पुल के नीचे मिला शव: हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस…आतंकवादियों की कायराना हरकत से प्रदेश ने अपना बेटा खोया: विष्णुदेव सायस्व-सहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं ग्राम पंचायतों का नेतृत्व3.60 बल्क लीटर मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी मदिरा गोवा जप्तबीजापुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, 5 नक्सली ढेररायगढ़ में पुलिस का विशेष अभियान : पहचान छिपाकर रह रहे 37 व्यक्तियों की गिरफ्तारीराज्यपाल रमेन डेका ने आतंकी हमले मे जान गंवाने वाले श्री मिरानिया को दी श्रद्धांजलिस्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं का होगा विस्तार: श्याम बिहारी जायसवालतीन दिन में रोके गये 7 बाल विवाह विवाहहृदय रोग से ग्रस्त बच्चों के लिए निःशुल्क जांच और उपचार शिविर
छत्तीसगढ़राजनीती

छत्तीसगढ़ में शाह ने दिया कार्यकर्ताओ को जीत का मंत्र

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुरः भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दो तिहाई बहुमत से चौथी बार सरकार बनाना पार्टी का लक्ष्य है,जिसे वह कार्यकर्ताओं की विशाल फौज एवं उनके उत्साह के बूते हासिल करने में कामयाब होंगी। शाह ने आज यहां बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं का हुजूम और जोश बता रहा है कि अबकी बार छत्तीसगढ़ में जो सरकार बनने वाली है वह 65 पार की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि हमारी हर एक सफलता का श्रेय बूथ में बैठे बूथ के कार्यकर्ताओं को जाता है।
जनसंघ से भाजपा तक की राजनीतिक यात्रा की चर्चा करते हुए शाह ने कहा कि पार्टी का यह विशाल स्वरूप आज कल का नहीं है। आज भाजपा 11 करोड़ सदस्य वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होने दोहराया कि अभी भाजपा को ओड़िशा जीतना है, बंगाल जीतना है, तेलंगाना और केरल जीतना है तब लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे जुटकर छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए 65 प्लस के मिशन पूरा करने के साथ ही अगले वर्ष 2019 में राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने का संदेश दे।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2000 में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य के रूप में भय भूख और आतंक का प्रतीक बन गया था लेकिन 2003 में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद डॉ रमन सिंह की अगुआई में छत्तीसगढ़ ने विकास की गाथा लिखी। बीमारू राज्य को ठीक करने का जिम्मा डॉ. रमन को मिला। डॉ. सिंह ने नक्सलवाद को समूल खत्म करने का काम किया है। आज विकसित छत्तीसगढ़ हमारे सामने है।
शाह ने कहा कि राहुल बाबा कहते हैं छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएंगे,कहते हैं हिसाब दो।राहुल बाबा से देश की जनता आप से सवाल कर रही है 55 साल में आपने क्या किया ? 55 साल का हिसाब दो। 70 साल में आप बिजली नहीं पहुंचा पाए थे। हमने वहां बिजली पहुंचाने का काम किया है। हमने देश को सुरक्षित करने का काम किया है। ये मौनी बाबा की सरकार नहीं मोदी जी की सरकार है और उरी का बदला लेने का काम हमारे वीर जवानों ने किया है। उन्होने कहा कि इस बार जो चुनाव आ रहा है वह छत्तीसगढ़ को नवा छत्तीसगढ़ बनाने का विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए है। शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तभी संभव है जब हमारे कार्यकर्ता घर घर जा कर मोदी जी का संदेश डॉ.रमन का संदेश बताएंगे। हर घर, हर गांव, हर शहर जाकर जन-जन तक भाजपा का संदेश दे विजय संकल्प के साथ कार्यकर्ता जुट जाएं।
इससे पूर्व सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि आज का सम्मेलन उस दौर में हो रहा है जब बूथ का कार्यकर्ता चुनाव के मैदान में उतरने जा रहा है। बूथ जीता तो विधानसभा जीता। कांग्रेस की स्थिति क्या है ? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अगले चुनाव में किस मुंह से वोट मांगने जाएंगे? वे जनता को क्या बताएंगे कि मुझे मेरे उस नेता ने भेजा है जो सीडी बनवाता है। सीडी वीडी से काम नहीं चलता, विकास करने वालों को जनता चुनती है। आज अचानक रामदयाल उईके आये। कहा, ऐसी पार्टी को मैं छोड़ रहा हूँ जो सीडी बनाती है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमें 65 प्लस का लक्ष्य दिया है। और एक सेनापति के रूप में वह हमारे साथ खड़े हैं और उनके नेतृत्व में हम इस बार ऐसी जीत दर्ज करेंगे कि अगली बार कांग्रेस चुनाव लड़ने की सोचेगी भी नहीं।

gramyatracg

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close