राजनीतीराज्य समाचार
कवासी लखमा ने खरीदा नामांकन फार्म
रायपुर। हालांकि कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है, टिकट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त कोंटा के विधायक कवासी लखमा ने आज अपना नामांकन फार्म खरीदा। अपने समर्थकों के साथ लखमा जिला निर्वाचन कार्यालय सुकमा पहुंचे।
कवासी ने कहा कि वो 22 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। स्पष्ट है कि प्रत्याशी चयन तक फिलहाल अपना नामांकन दाखिल नहीं करेंगे।
माना जा रहा कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 20 अक्टूबर के आसपास आ सकती है। कवासी उसके बाद ही नामांकन दाखिल करेंगे। कवासी को टिकट मिलना तय माना जा रहा है । कवासी चार बार के विधायक हैं। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता भी हैं।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now