राज्य समाचार
उच्च शिक्षा में अध्ययनरत् 3 दिव्यांग छात्र को दी गई प्रोत्साहन राशि
कलेक्टर ने सौंपी राशि का चेक
दुर्ग (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ ) । कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना क्षितिज अपार संभावनाएं के तहत उच्च शिक्षा में अध्ययनरत् 03 दिव्यांग छात्र क्रमशः हितेश कुमार जोशी और हेमंत कुमार साहू को 6-6 हजार रूपए तथा निशार अहमद को 12 हजार रूपए उच्च शिक्षा प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया। इसी प्रकार 12वीं कक्षा में दिव्यांग श्रेणी में जिले के प्रवीण्य सूची में सर्वोच्च स्थान प्राप्त छात्रा कुमारी खुशी कुम्भकार को 5 हजार रूपए राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अमित परिहार एवं विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info