June 19, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
अहिल्याबाई होलकर कन्वेशन सेंटर हाल रिसदी रोड कोरबा में आयोजित होगा योगा दिवसराज्यपाल डेका रायपुर में तो मुख्यमंत्री साय जशपुर के कार्यक्रम में होंगे शामिल…मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 जून को करेंगे चरण पादुका योजना का शुभारंभमहिला बाल विकास विभाग में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीनपहले दिन शिविरों में 584 हितग्राहियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभईथेनॉल निर्माण हेतु कोण्डागांव में मक्का खरीदी के दिशा-निर्देश जारीराज्यपाल रमेन डेका का बेमेतरा मे दो दिवसीय दौराअवैध रेत परिवहन एवं उत्खनन पर की जा रही लगातार कार्रवाईशासकीय शिक्षक ने दिया भाजपाईयो को गाली .पकड़ में आया तो हाथ जोड़ कर मांगने लगा माफी*देखिए वीडियोबस्तर गोंचा पर्व में श्रीगोंचा रथयात्रा हेतु नए रथ का निर्माण शुरू हुआ
छत्तीसगढ़

बटकी म बासी, चुटकी म नून, राज्योत्सव में सुमधुर लोकगीतों ने मोह लिया दर्शकों का मन

राज्योत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति से कलाकारों ने दिल जीत लिया दर्शकों

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। राज्योत्सव के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति लोक कलाकारों ने दी। आरु साहू और  राजेश अवस्थी ने ददरिया गीतों के साथ उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं मुंबई से आईं सुश्री नीति मोहन ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर समां बांध दिया। शाम को राज्योत्सव का रंग गौरा-गौरी गीत से आरंभ हुआ। इसके बाद तो छत्तीसगढ़ के लोकगीतों की सुंदर श्रृंखला सज गई। लोकरंग राज्योत्सव परिसर पर पूरी तरह से छलक गये। गौरा-गौरी गीत के बाद राउत नाचा की रंगारंग प्रस्तुति हुई और राऊत नाचा के जोश से पूरा उत्सव स्थल सराबोर हो गया। इसके बाद फाग गीतों के रंग छलके। जब मुख मुरली बजाय का प्रदर्शन हुआ तो पूरा राज्योत्सव स्थल श्याम रंग से रंग गया। इसके बाद द्रूतगामी पंथी नृत्य का आयोजन हुआ। आरू साहू और राजेश अवस्थी जैसे ही मंच पर आये, दूर तक तालियां गूंजती रही। जब इन कलाकारों ने ददरिया की प्रस्तुति दी तो लोक रंग का जादू पूरे उत्सव में चढ़ गया। लोकप्रिय गीत बटकी म बासी चुटकी म नून गावत हव ददरिया कान देके सुन की प्रस्तुति ने पूरे माहौल में तरंग घोल दी। इसके बाद वालीवुड पार्श्व गायिका सुश्री नीति मोहन प्रस्तुति देने आई। उन्होंने जय जोहार के अभिवादन के साथ सुमधुर गीतों की लड़ी प्रस्तुत की। चली रे जुनून का लिये कतरा, जिया रे जिया रे जैसे गीतों का प्रदर्शन कर उन्होंने पूरे माहौल में संगीत के रस घोल दिये। आज राज्योत्सव के दूसरे दिन लोकगीतों के साथ भारतीय सिनेमा के अद्भुत गीत-संगीत के जो सुर सुनने लोगों को मिले, उसने राज्य स्थापना दिवस की खुशियों में चार चांद लगा दिये।

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close