राज्य समाचार

पुलवामा आतंकी हमले के कारण भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द

Spread the love

रायपुर । पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को छत्तीसगढ़ दौरा रदद हो गया है। छत्तीसगढ़ के भाजपा मीडिया प्रभारी ने यह जानकारी दी।
गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार को रायपुर आने वाले थे, लेकिन पुलवामा में आतंकी हमले के मद्देनजर यह दौरा रद्द हो गया है।
इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए हैं। गौरतलब है कि अमित शाह रायपुर क्लस्टर के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने वाले थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button