राज्य समाचार

लोगों की सेवा और क्षेत्र विकास हमारी प्राथमिकता : विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री ने 25 दिव्यांगजनों को सौंपे स्कूटर

Spread the love

रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा प्रवास के दौरान शुक्रवार को विधायक कार्यालय में जिले के 25 दिव्यांगजनों को स्कूटर वितरण किया। उन्होंने इस अवसर पर दूर-दराज से आए दिव्यांगजनों से आत्मीयता से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू भी हुए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विष्णु देव साय की सरकार आपके सहयोग और आर्थिक विकास के लिए हमेशा साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा और क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है। प्राथमिकता से सभी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा दिव्यांगजनों और आमजनों की सेवा में आत्मीय खुशी मिलती है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

विजय शर्मा ने इससे पहले कवर्धा आगमन के दौरान ठाकुरदेव चौक में अपने वाहन रुकवाकर आमजनों से भेंट की और सभी का हालचाल जाना।

उपमुख्यमंत्री शर्मा कबीरधाम जिले के एकदिवसीय प्रवास पर है। शर्मा आज जिले के तरेगांव, रेंगाखार और कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हो रहे हैं।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button