राजनीतीराज्य समाचाररोचक तथ्य
Trending

बालको के खिलाफ प्रशासन की कराई जांच में सभी विभागों ने दी नियम विरुद्ध कार्रवाई की जानकारी, फिर कौन है जो आ रहा कार्रवाई के आड़े

Spread the love

कोरबा – बालको नगर के शांति नगर के लोगो को अशांत करना बालको प्रबंधन को भारी पड़ रहा है। शांति नगर पुनर्वास समिति तितिक्षा ने जिला दंडाधिकारी को शिकायत कर बालको की पूरी पोल खोल दी। शिकायत गंभीर थी लिहाजा तब के तत्कालीन कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी संजीव झा ने शिकायत की जांच के लिए तत्कालीन अपर कलेक्टर प्रदीप साहू की अध्यक्षकता में एसडीएम, तहसीलदार, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जांच कराई। जांच में साफ साफ मजदूरों के शोषण, पर्यावरण क्षति, अवैध कब्जे, सुरक्षा मानकों का पालन न करना, स्वस्थ्यगत परेशानियों की पुष्टि हुई है आप नीचे पूरी रिपोर्ट पढ़िए।

इस रिपोर्ट के आने के बाद भी बालको ने अपने ऊंची पहुंच का लाभ उठाते बीते 10 माह से कार्रवाई को रोक रखा है। ये कार्रवाई का रुकना न केवल बालको के हौसले को बढ़ा रहा है बल्कि शोषित हो रहे बालकोनगर के रहवासियों और श्रमिकों के उम्मीदों में पानी भी फेर रहा है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

मौजूदा कलेक्टर के समक्ष भी शांति नगर के लोगो ने अपनी समस्या को साझा करते शिकायत की जिस पर भी राजस्व अमले के जांच दल का गठन हुआ जांच में शिकायत की पुष्टि फिर से हुई लेकिन कार्रवाई का अभाव अब तक जारीहै। जाने बालको के पास वो कौन सी अदृश्य शक्ति है जो उसको न्यायलय की अवमानना करने से भी गुरेज नहीं करने देती। सिस्टम में बैठे कुछ अधिकारियों की लालसा का ही परिणाम है कि बालको हिटलरशाही रवैया अपनाया रहा है लेकिन शांति नगर के लोगो की जिजीविषा उनको हार मानने नहीं दे रही…

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button