राज्य समाचार
CISF के जवान की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच में जुटी
कोंडागांव। CISF के जवान की अचानक संदिग्ध रूप से मौत हो गई। मामले पर सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए विवेचना शुरू कर दिया है। मामला सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत बनियागांव का हैं।
जानकारी के मुताबिक मृतक जालम सिंह नेताम (35) पिता संपत सिंह नेताम मूल रूप से बनियागांव का रहने वाला था और वर्तमान में दिल्ली मेट्रो में CISF जवान के पद पर पदस्थ था। मृत जवान जालम सिंह 60 दिनों के अवकाश में अपने घर बनियागांव आया हुआ था। आज सुबह अपने नए घर में पानी डाल रहा था, इसी दौरान उन्हें चक्कर आया और बेहोश हो गए। परिजनों ने जालम सिंह को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info
