राशिफल

नए साल से पहले लोगों को मिली खुशखबरी, देशभर में कम हुए LPG सिलेंडर के दाम

Spread the love

नई दिल्ली। 1 जनवरी 2023 से पहले देशभर में एलपीजी सिलेंडर के दाम रिवाइज हो गए हैं। आज दिल्ली से लेकर पटना तक एलपीजी सिलेंडर 39.50 रुपये सस्ता हो गया है। आपको बता दें कि यह कटौती केवल 19 किलो वाले सिलेंडर यानी कमर्शियल सिलेंडर में की गई है। वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश में घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर हैं। आज से दिल्ली में इंडेन (Indane) कमर्शियल सिलेंडर 1757 रुपये मिलेगा। यह रेट आज से लागू हो गए हैं। इससे पहले यह 1796.50 रुपये में मिल रहा था। वहीं, कोलकता में 19 किलो वाला सिलेंडर 1868.50 रुपये और मुंबई में 1710 रुपये का मिल रहा है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर अब 39.50 रुपये सस्ता होकर 1929 रुपये का हो गया है।

 

दिसंबर 2023 को देशभर में कमर्शियल सिलेंडर के रेट बढ़े थे। इससे पहले 16 नवंबर 2023 को एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये महंगा हो गया था।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button