राज्य समाचार

सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एरिया डॉमिनेशन पर निकले जवानों पर हमला, सर्चिंग अभियान जारी

बीजापुर: बीजापुर में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. चिन्नागेलुर के जंगलों में ये मुठभेड़ हुई. एरिया डॉमिनेशन पर निकले जवानों पर हमला: बीजापुर में सीआरपीएफ और एसटीएफ की टीम चिन्नागेलुर की तरफ एरिया डॉमिनेशन के लिए निकली हुई ती. इसी दौरान चिन्नागेलुर के जंगल में छिपे बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने बीजीएल (बैरल ग्रेनड लॉंचर) से जवानों पर हमला किया. जवानों ने भी नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की. जिसके बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर जंगल में भाग गए. जवान पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चला रहे हैं.

बता दे कि छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सली घटनाएं हो रही है. नई सरकार बनने के बाद सीएम के शपथ ग्रहण के दिन भी नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया जिसमें नारायणपुर में एक जवान शहीद हो गया. इसके दूसरे दिन कांकेर में बीएसएफ का जवान शहीद हो गया. जवानों के शहीद होने के बाद सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम ने नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई करने को लेकर निर्देश दिए.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button